Homeशिक्षा'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत: राजकीय महाविद्यालय में लगाए...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत: राजकीय महाविद्यालय में लगाए पौधे, विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति व दोहरी डिग्री की जानकारी

केकड़ी, 29 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नामअभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों हेमराज जोधा, रामसहाय कुम्हार, कुलदीप कसौटियां, कृष्णा जांगिड़, कृष्णा शर्मा व सुनीता सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) के.एल. मीणा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण व वृक्षों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ. आनंद पाराशर ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. रजनी, प्रवीण वर्मा, सुमन मीणा व तनु बसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

एक साथ दो डिग्री करने के नियमों से कराया अवगत: कार्यक्रम के दौरान वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) अजमेर के विशेष दल ने महाविद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति (NEP) व विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय केंद्र अजमेर के निदेशक डॉ. दिलीप कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत एक साथ दो डिग्री करने के नियमों व इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। दल की सदस्य गीता झा व मनोज खत्री ने विद्यार्थियों को करियर दिग्दर्शिका व पंपलेट वितरित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES