केकड़ी, 01 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा 01 से 07 अगस्त तक चलने वाले ‘विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह‘ का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इसकी थीम ‘जीवन में एक स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे मजबूत करें‘ रखी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नवजात के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व को बढ़ाना व माताओं को सुरक्षित व सहयोगी माहौल प्रदान करना है।

जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन: शुभारंभ अवसर पर आयोजित जागरूकता संगोष्ठी का संचालन विभागाध्यक्ष व सह-आचार्य डॉ. रितु शर्मा ने किया। इसके बाद बीएचएमएस तृतीय वर्ष की छात्राओं आयुषी गौड़, खुशी बंसल, नंदिनी जैन व साक्षी सिंघल ने स्तनपान की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी में डॉ. कनुप्रिया (सह-आचार्य), डॉ. सीमा गुप्ता (सहायक आचार्य) व डॉ. लक्की चौहान (सहायक आचार्य) सहित लगभग 50 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में सहायक आचार्य डॉ. निर्मला शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

