केकड़ी, 05 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय किसान संघ के बैनर तले झालावाड़ जिले की पांच तहसीलों में फसल खराबा क्लेम को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार (5 अगस्त 2026) को केकड़ी एवं बघेरा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि 15 दिन पूर्व झालावाड़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा 4 दिनों में मुआवजा राशि किसानों के खातों में डालने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद 8 दिन बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर किसानों को पुन: दिन-रात सड़कों पर आंदोलन करने को विवश होना पड़ा। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 20 अगस्त से राज्य के सभी 41 जिलों में उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

ये रहे मौजूद: ज्ञापन सौंपते समय अजमेर संभाग अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा “मिश्र”, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति, जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, केकड़ी तहसील अध्यक्ष अंबालाल मीणा, बघेरा तहसील अध्यक्ष हेमराज धाकड़, केकड़ी तहसील मंत्री प्रहलाद राय पांडे, कावरियां इकाई अध्यक्ष रामराज धाकड़, विद्युत प्रमुख बना राम लोहार, घीसा लाल, महावीर नयागांव, इकाई अध्यक्ष रामकरण कुमावत, इकाई अध्यक्ष रामनिवास कुमावत, केकड़ी तहसील उपाध्यक्ष महावीर रेगर, लालाराम रेगर व खुशीराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

