Homeधर्म एवं संस्कृति155 कांवड़ियों का जत्था पुष्कर रवाना, हरियाली अमावस्या के दिन झरनेश्वर महादेव...

155 कांवड़ियों का जत्था पुष्कर रवाना, हरियाली अमावस्या के दिन झरनेश्वर महादेव का करेंगे जलाभिषेक

केकड़ी, 09 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): झरनेश्वर महादेव सेवा समिति खारी नदी के तत्वावधान में आयोजित 16वीं विशाल कांवड़ यात्रा के तहत रविवार को मंदिर परिसर से 155 कांवड़ियों का जत्था तीर्थराज पुष्कर के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में विभिन्न आयु वर्ग के श्रद्धालुओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शामिल हुए। यात्रा के प्रस्थान के दौरान हर-हर महादेवबम-बम भोलेके जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। समिति पदाधिकारियों एवं शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए भगवान भोलेनाथ से यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

सोमवार को वापस रवाना होगा जत्था: कांवड़ यात्रा संयोजक कुशल चन्द जैन ने बताया कि 10 अगस्त को प्रातः 5 बजे 155 कांवड़ियों का जत्था तीर्थराज पुष्कर सरोवर से पवित्र जल लेकर निर्धारित मार्ग से पैदल यात्रा के रूप में पुनः रवाना होगा। इसके पश्चात 12 अगस्त हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर झरनेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा व्यवस्थापक सोमराज कहार ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे यात्रा मार्ग में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

RELATED ARTICLES