Homeधर्म एवं संस्कृतिझरनेश्वर महादेव सेवा समिति की 16वीं कांवड़ यात्रा 9 अगस्त से, 151...

झरनेश्वर महादेव सेवा समिति की 16वीं कांवड़ यात्रा 9 अगस्त से, 151 कांवड़िये लाएंगे पुष्कर से जल, 12 अगस्त को करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

केकड़ी, 07 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावन मास के अवसर पर झरनेश्वर महादेव सेवा समिति (खारी नदी) के तत्वावधान में 16वीं कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 151 कांवड़िये तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान झरनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। समिति के अनुसार 9 अगस्त को 151 कांवड़ियों का जत्था वाहन द्वारा तीर्थराज पुष्कर के लिए रवाना होगा। इसके बाद 10 अगस्त को प्रातः 5 बजे कांवड़िये पदयात्रा के रूप में पुष्कर से प्रस्थान करेंगे।

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: पदयात्रा के 12 अगस्त को झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा संयोजक कुशल चंद जैन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकता, सेवा व सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। यात्रा की व्यवस्थाओं में व्यवस्थापक सोमराज कहार, पुजारी धन्नालाल, हीरानाथ व सचिव हरचंद कहार सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES