केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेरी गेट स्थित पुराना अस्पताल परिसर में विराजित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ सहस्त्रधारा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ पंडित हितेश व्यास के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा-अर्चना के उपरांत पवित्र सहस्त्रधारा अनुष्ठान शुरू हुआ, जिसमें अनवरत जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का फूलों से मनमोहक व आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरा मंदिर परिसर ‘जय भोले‘ के जयकारों से गूंज उठा। अनुष्ठान के समापन पर मंदिर के पुजारी रतनलाल शर्मा ने महाआरती की।

श्रद्धालुओं ने दिया अमूल्य सहयोग: आयोजन को सफल बनाने में जितेन्द्र सिंघवी, हनी आईदासानी, जतिन सिंघवी, राजेन्द्र शर्मा, गौतम चन्द बग्गानी, ओमप्रकाश फतेहपुरिया, देवानंद पोपटानी, सनी आडवाणी, मनी आसनानी, रमेश आसरवां, शंकर तेली, राजाराम चौधरी, दीपक मित्तल, पंकज पोपटानी, घनश्याम आचार्य, रवि आडवाणी सहित कई श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। जितेन्द्र सिंघवी ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावनाएं सुदृढ़ होती हैं व समाज में एकजुटता तथा भाईचारे को बल मिलता है।


