Homeदेशराष्ट्रीय अधिवक्ता प्रतियोगिता में केकड़ी की मानसी दाधीच बनीं सर्वश्रेष्ठ वक्ता, दिल्ली...

राष्ट्रीय अधिवक्ता प्रतियोगिता में केकड़ी की मानसी दाधीच बनीं सर्वश्रेष्ठ वक्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजेश शर्मा की सुपुत्री मानसी दाधीच ने अपनी प्रतिभा, प्रभावशाली वक्तृत्व कला व तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की अधिवक्ता प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का सम्मान हासिल किया है। विचार भारतद्वारा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवक्ता प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मानसी दाधीच ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति व वक्तृत्व क्षमता से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मानसी दाधीच को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

जताया हर्ष: मानसी की इस उपलब्धि पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत व अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश सचिव एडवोकेट मनोज आहूजा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानसी ने अपनी प्रतिभा व मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम छुएंगी। इस अवसर पर परिजनों, अधिवक्ता समुदाय व शुभचिंतकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES