Homeचिकित्सानशामुक्त भारत अभियान: होम्योपैथी कॉलेज में 180 से अधिक विद्यार्थियों व फैकल्टी...

नशामुक्त भारत अभियान: होम्योपैथी कॉलेज में 180 से अधिक विद्यार्थियों व फैकल्टी सदस्यों ने ली शपथ

केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के 180 से अधिक छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भाग लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान सभी ने अपने परिवार, मित्रों व समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व नशे के खिलाफ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मीणा ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सहयोग से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य साकार हो सकता है। उन्होंने सभी से इस संकल्प को अपने व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES