Homeशासन प्रशासनमतदान की तैयारियां अंतिम चरण में: राजकीय महाविद्यालय में होगी ईवीएम मशीनों...

मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में: राजकीय महाविद्यालय में होगी ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग, प्रत्याशी व राजनीतिक दल रहेंगे मौजूद

केकड़ी, 05 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर निकाय निर्वाचन के तहत आगामी 9 सितंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान प्रक्रिया में उपयोग होने वाली EVM मशीनों की कमिशनिंग (Commissioning) का कार्य रविवार, 6 सितंबर 2026 को प्रात: 9 बजे राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सभी 99 अभ्यर्थियों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को EVM कमिशनिंग की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है। EVM कमिशनिंग का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी एवं संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में संपादित किया जाएगा।

निर्वाचन विभाग पूरी करेगा निर्धारित प्रक्रियाएं: निर्वाचक पंजीयन एवं उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि इस दौरान EVM में मतदान से संबंधित आवश्यक सेटिंग सहित अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। कमिशनिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करने का अवसर दिया जाएगा। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखना तथा अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना है। निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित प्रक्रिया में उपस्थित रहकर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES