केकड़ी, 07 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने बढ़ते कदम गोशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और पायलट के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने गोसेवा को पुण्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, समरवीर सिंह शक्तावत, सांवरलाल खटाणा, चेतन धाभाई, धनेश जैन, आशाराम धाभाई, पप्पू गुर्जर मोलकिया, प्रहलाद पारा, एडवोकेट मुकेश गुर्जर, नवल दाधीच, शैतान मीणा, भोपाल गुर्जर सलारी, हंसराज भडाणा, यश धाभाई, पीयूष गुर्जर, हनुमान पोषवाल, निर्मल एकलसिंहा, शैतान मानखण्ड़, आकाश गुर्जर सहित कई समर्थक मौजूद रहे।


