Homeसामाजिकबलराम जयंती पर किसानों ने किया 'हलधर' का पूजन, फसल बीमा व...

बलराम जयंती पर किसानों ने किया ‘हलधर’ का पूजन, फसल बीमा व अनुदान के लिए फॉर्म आईडी अपडेट कराने पर दिया जोर

केकड़ी, 16 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ तहसील के ग्राम हिंगोनिया में भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई की ओर से भगवान बलराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद पारीक ने की। इस अवसर पर किसानों ने भगवान बलराम के चित्र पर तिलक, लच्छा व पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भगवान बलराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई व किसानों के पूजनीय देवता हैं। बल, शक्ति, धैर्य व धर्म के प्रतीक बलराम जी का मुख्य अस्त्र हल है, जिसके कारण उन्हें हलधरहलायुध भी कहा जाता है। उन्होंने किसानों को परिश्रम, कृषि और धरती के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

किसानों को मिली फॉर्म आईडी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी: ​कार्यक्रम के दौरान हल्का पटवारी राजेंद्र चौधरी ने उपस्थित किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फॉर्म आईडी में जमीन के खसरा नंबर को जोड़ें, क्योंकि फसल बीमा, खाद-बीज अनुदान व अन्य कृषि कार्यों के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है। कार्यक्रम में गिरदावर मुकेश पारीक, बालूराम धाकड़, राम रतन चौधरी, सूरजकरण गुर्जर, बैजनाथ जाट, विष्णु ओझा, कैलाश तेली, भागचंद मेवाड़ा, विजय पाराशर, रामेश्वर प्रसाद धाकड़, नंदकिशोर जाट, शिवराज जाट, सुरेंद्र कुमार बेरवा, हंसराज स्वर्णकार, जितेंद्र चौधरी, नंदकिशोर ओझा व बजरंग लाल माली सहित कई किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES