Homeधर्म एवं संस्कृतिकलयुग में भी संभव है ईश्वर का साक्षात्कार, पूर्ण गुरु की कृपा...

कलयुग में भी संभव है ईश्वर का साक्षात्कार, पूर्ण गुरु की कृपा से मिलता है परमात्मा का ज्ञान

केकड़ी, 19 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शाखा जयपुर की ओर से पुरानी केकड़ी के माली मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय सत्संग प्रवचन एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से शुरू हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग एवं भजन-कीर्तन का लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक सतगुरु आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी रणजीता भारती एवं साध्वी मेंगनी भारती संतों और महापुरुषों की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन का संदेश दे रही हैं। साध्वीगण ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है।

ईश्वर के साक्षात्कार की अनुभूति: उन्होंने बताया कि कलयुग में भी पूर्ण गुरु की कृपा से परमात्मा का साक्षात्कार अर्थात ईश्वर के दर्शन संभव हैं। ज्ञान दीक्षा के समय ही ईश्वर के साक्षात्कार की अनुभूति होने की बात भी उन्होंने कही। सत्संग के दौरान साध्वीगण ने श्रद्धालुओं को संतों एवं महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों और आध्यात्मिक संदेशों से अवगत कराया। भजन-कीर्तन के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक शांति का संदेश दिया गया। 20 को ज्ञान दीक्षा: आयोजकों के अनुसार 20 सितंबर 2026 को ज्ञान दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक संदेश का लाभ लेने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES