केकड़ी, 25 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सदारा निवासी सौरभ चांवला ने अपनी बेटी रिद्धिमा चांवला के चौथे जन्मदिन पर राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 16वीं बार रक्तदान किया। नियमित रक्तदाता सौरभ ने कहा कि रक्तदान से मिलने वाली संतुष्टि किसी भी उपहार से बड़ी है और बेटी के जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर किसी जरूरतमंद के जीवन बचाने में योगदान देना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर उनकी पत्नी शिमला खटीक, बहन शैली चांवला व अदिति चांवला, तपेंद्र चांवला एवं दीपेश चांवला सहित परिजन व शुभचिंतक मौजूद रहे।


