केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सत्यनारायण खंडेलवाल ने बताया कि कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र कल्पेश माहेश्वरी ने सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय 19 वर्ष आयु वर्ग ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। वह 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मरूधर बालिका विद्यापीठ खीमेल जिला पाली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं: इसी प्रकार कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा कनिष्का राठौड़ ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलियाकलां में आयोजित 19 वर्ष आयु वर्ग छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुईं। वह 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सेठ मुरलीधर मानसिंहका विद्यालय भीलवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं।


