Homeशिक्षावार्षिकोत्सव में बिखरी प्रतिभा की छटा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाओं...

वार्षिकोत्सव में बिखरी प्रतिभा की छटा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाओं पर हुई पुरस्कारों की बौछार

केकड़ी, 29 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): द वायब्रेंट एकेडमी विद्यालय मोलकिया में शनिवार रात्रि को वार्षिकोत्सव उमंगहर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों व आमजन की भारी भागीदारी रही। हजारों लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सागर शर्मा व मदन गोपाल चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन के साथ किया गया। विद्यालय संस्थापक जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, प्रबंधक रितिक मेवाड़ा व मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने अतिथियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर रेंजर दुर्गेश सैनी का भी संस्थान द्वारा विशेष सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन में अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए विद्यार्थियों को मंच सौंपा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां: नन्हे विद्यार्थियों ने वेलकम डांसके साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शिव तांडव‘, ‘राधा-कृष्ण लघु नाटिका‘, ‘मोबाइल अवेयरनेसआशियाना मेराजैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने कत्थक, राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी, बंगाली व वर्ल्ड कप थीम पर आधारित दमदार नृत्य प्रस्तुत किए। महाभारतशिवाजी महाराज साम्राज्यनाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

केकड़ी: द वायब्रेंट एकेडमी में वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।

मेधावी छात्र छात्रवृत्ति से हुए पुरस्कृत: समारोह के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय ने घोषणा की कि कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25% छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी के साथ ओलम्पियाड में प्रथम रहे विद्यार्थियों को 100%, द्वितीय को 90% व तृतीय स्थान को 80% स्कॉलरशिप के साथ क्रमशः 2100/-, 1100/- व 500/- रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। चतुर्थ स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 25% व अन्य सभी प्रतिभागियों को 10% स्कॉलरशिप व प्रमाण-पत्र दिए गए।

स्कूलिंग के साथ कॉम्पिटिशन: मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्थान स्कूलिंग के साथ-साथ कॉम्पिटिशन की शिक्षा देने वाला क्षेत्र का एकमात्र केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन व नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य एच.पी. मेहता ने आभार जताया। इस मौके पर सीनियर कॉर्डिनेटर डॉ. बी.के. वैष्णव, जूनियर कॉर्डिनेटर अर्पिता व हॉस्टल सुप्रिंटेंडेंट करणी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने किया।

RELATED ARTICLES