Homeराजनीतिहर उम्र पर खेला दांव: केकड़ी के नए नगर पालिका बोर्ड की...

हर उम्र पर खेला दांव: केकड़ी के नए नगर पालिका बोर्ड की औसत उम्र करीब 40 साल, 25 के युवा से 66 के अनुभवी तक शामिल

केकड़ी, 15 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर पालिका के चुनाव परिणाम के बाद गठित नए बोर्ड में युवा जोश व अनुभव का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है। 40 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों की उम्र का विश्लेषण करें तो बोर्ड की औसत उम्र करीब 40 वर्ष है। यानी शहर के नए बोर्ड में न तो केवल युवा चेहरों का दबदबा है और न ही अनुभवी उम्र के प्रतिनिधियों का-बल्कि विभिन्न आयु वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व नजर आता है। उम्र के आंकड़ों के अनुसार नए बोर्ड में सबसे कम उम्र के दो पार्षद 25-25 वर्ष के हैं, जबकि सबसे उम्रदराज पार्षद 66 वर्षीय सलमा बेगम हैं। इसके अलावा 64 वर्षीय भंवर लाल जैन भी वरिष्ठ पार्षदों में शामिल हैं। इस तरह बोर्ड में 25 वर्ष से लेकर 66 वर्ष तक की उम्र के प्रतिनिधि मौजूद हैं। नए बोर्ड में सबसे अधिक 16 पार्षद 30 से 39 वर्ष की उम्र के हैं। इसके बाद 14 पार्षद 40 से 49 वर्ष के हैं। यानी 30 से 49 वर्ष की उम्र के ही 30 पार्षद, यानी कुल बोर्ड का 75 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं 20 से 29 वर्ष की उम्र के 5 पार्षद हैं। 50 से 59 वर्ष की उम्र के 3 पार्षद हैं, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2 पार्षद हैं।

40 पार्षदों की उम्र: बोर्ड में सबसे युवा पार्षद अरविंद कासोटिया (25), दिलखुश जाट (25), पूजा जगरवाल (26), सुमन कुमारी जाट (28) व बंटी माली (29) हैं। 30 से 39 वर्ष के आयु वर्ग में रिंकू चौधरी (30), आशाराम वैष्णव (30), अजय जगरवाल (31), सोनू चाड़ा (31), पूजा सोनी (32), मोहित वैष्णव (34), सुमन नायक (34), प्रतिभा जैन (34), शिव प्रताप (35), राजेंद्र कुमार चौधरी-वार्ड 34 (35), हेमराज माली (35), सीमा शर्मा (37), विनीत जैन (37), विजयलक्ष्मी दाधीच (38), पूजा व्यास (38) व राजेंद्र कुमार चौधरी-वार्ड 16 (38) शामिल हैं। 40 से 49 वर्ष की उम्र वाले पार्षदों की संख्या 14 है। इनमें अभिलाषा विजय (41), हनुमान बाथरा (41), राजकुमार शर्मा (41), राजेंद्र कुमार चौधरी-वार्ड 8 (42), रितेश कुमार जैन (43), पुनीत गर्ग (44), पीयूष कुमार धोबी (45), कैलाश चौधरी (45), सदाम देवी (45), ललित कुमार (47), गिरिराज खटीक (47), इंदिरा मित्तल (47), अनिल मित्तल (49) व केदार शर्मा (47) शामिल है।बोर्ड में वरिष्ठ उम्र के प्रतिनिधियों में मगनी देवी (54), धन्नालाल डसाणियां (52), मुकेश शर्मा (52), भंवर लाल जैन (64) व सलमा बेगम (66) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES