केकड़ी, 03 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिन्दू परिषद की बैठक गीता भवन में आयोजित की गई, जिसमें आगामी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विहिप जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई सायं से 24 मई दोपहर तक पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में चित्तौड़ प्रांत से लगभग 300 बहिनें सम्मिलित होंगी।

शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण पर जोर: बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने बताया कि दुर्गावाहिनी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रभक्त व संस्कार युक्त युवतियों के निर्माण के लिए इस वर्ग का आयोजन किया जाता है। शिविर के दौरान युवतियों को शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।वर्ग पालक व प्रांत धर्माचार्य प्रमुख नरेन्द्र भगत ने सभी कार्यकर्ताओं को वर्ग की सफलता के लिए संगठित व निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य: इस अवसर पर प्रांत सह संयोजिका प्रीति साहू, अजयमेरू विभाग संगठन मंत्री बनवारी, कोटा विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद, जिला उपाध्यक्ष चांदमल अग्रवाल व जिला सेवा प्रमुख शंभू सिंह उपस्थित रहे। साथ ही दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका योगिता, मातृशक्ति जिला सेवा प्रमुख विनीता जोशी, रामावतार चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री, नगर मंत्री मुकेश शर्मा, सह मंत्री ओमप्रकाश सोनी, जगेश्वर प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र फतेहपुरिया, अनुराग शर्मा, संजय कुमावत, सीटू साहू, सीमा सोनी, सुशीला हेड़ा, ताराचंद नामा, कन्हैया लाल चौधरी, प्रभात कीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


