Homeक्राइम न्यूजअपहरण, बलात्कार व पोक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाबालिग...

अपहरण, बलात्कार व पोक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाबालिग को किया दस्तयाब

केकड़ी, 25 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अपहरण, बलात्कार व पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को भी दस्तयाब कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 16 जून 2026 को सरवाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से रात के समय लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली 16 वर्षीय नाबालिग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने व आस-पड़ोस में पूछताछ के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में पुखराज उर्फ पोखर गुर्जर निवासी बूबकिया (भिनाय) पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का अंदेशा जताया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत अनुसंधान शुरू किया।

विशेष टीम ने दी दबिश: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के सुपरविजन व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मुखबिरों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पोखर गुर्जर (21) पुत्र छीतर गुर्जर निवासी बुबकिया (थाना भिनाय) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। आरोपी को दबोचने व मामले का खुलासा करने वाली विशेष टीम में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राजकिरण सिंह, कांस्टेबल शुभकरण, दातार सिंह व कमलेश शामिल रहे।  

RELATED ARTICLES