Homeक्राइम न्यूजमादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, अवैध स्मैक व...

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, अवैध स्मैक व नकदी सहित आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी, 02 जुलाई  (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सराना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक व इसे बेचने से अर्जित की गई नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन एवं सराना थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सरहद क्षेत्र में नाकाबंदी व गश्त के दौरान संदिग्ध आरोपी सराना निवासी बलराम जाट (29) पुत्र छोटूलाल को दबोच लिया। आरोपी बिना किसी वैध अनुज्ञापत्र या परमिट के अवैध मादक पदार्थ स्मैक का परिवहन कर रहा था।

मुकदमा दर्ज, जांच शुरू: तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 10.76 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक की खरीद-फरोख्त से प्राप्त कुल 40 हजार रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने मादक पदार्थ व नकदी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लेकर आया था व इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सहित कांस्टेबल रामनिवास, अरुण, अभिषेक व जिला साइबर सेल अजमेर के कांस्टेबल अभयसिंह शामिल रहे।  

RELATED ARTICLES