Homeक्राइम न्यूजअवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से दबोचा;...

अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से दबोचा; नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

केकड़ी, 24 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सराना थाना पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामलाल गुर्जर (38) पुत्र देवा, निवासी बस्सी फतेहपुर, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। आरोपी पर अवैध डोडा-पोस्त सप्लाई करने का आरोप है। थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने पावर हाउस, सरहद कालेड़ा कृष्ण गोपाल, थाना केकड़ी सदर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान स्वीफ्ट डिजायर कार से कुल 43.645 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त के छिलके बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस थाना केकड़ी सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसकी जांच सराना थानाधिकारी के जिम्मे की गई थी। प्रकरण में पूर्व में महेन्द्र चोयल, हंसराज तथा विकास बैरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

पूछताछ जारी: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर रामलाल गुर्जर को वांछित आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके निवास स्थान बस्सी फतेहपुर (चित्तौड़गढ़) से उसे डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में भी अनुसंधान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी नाहरसिंह, कांस्टेबल रामनिवास, अरूण व शंकर ने अहम भूमिका निभाई है।  

RELATED ARTICLES