Homeशासन प्रशासनकृषि कर्मचारियों ने किया कार्यकारिणी का गठन: दिनेश बने अध्यक्ष, शंकर को...

कृषि कर्मचारियों ने किया कार्यकारिणी का गठन: दिनेश बने अध्यक्ष, शंकर को सचिव व राजेश को कोष का जिम्मा

केकड़ी, 11 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सहायक निदेशक कृषि विस्तार कलस्टर के कृषि कर्मचारियों की बैठक कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मयंक सिखवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि पर्यवेक्षक कर्मचारी हितार्थ सावर, सरवाड़, भिनाय व अराई पंचायत समिति के लिए कलस्टर में एक अध्यक्ष पद व कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया, जिसमे श्रवण कुमार आचार्य व गोपाल लाल बैरवा को संरक्षक, दिनेश गिरी गोस्वामी को अध्यक्ष, शंकर लाल बैरवा को सचिव एवं राजेश कुमार मीणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में उपखंड सरवाड़, भिनाय, अराई, सावर व स्थानीय क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक संघ के कर्मचारी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES