Saturday, March 28, 2026
Homeक्राइम न्यूजपुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, ढाई महीने पहले की थी वारदात

पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर, ढाई महीने पहले की थी वारदात

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत सरवाड़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार सरवाड़ निवासी गणेश पुत्र ग्यारसीलाल माली ने 2 मार्च को पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन व एएसपी रामचन्द्र सिंह व डीएसपी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में बाइक चारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से लगा सुराग सरवाड़ पुलिस की स्पेशल टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी केमरे चैक किए। पुलिस ने आरोपी पहचान कर प्रकरण में वांछित अब्दुल मुस्ताक उर्फ बबलू पुत्र अब्दुल गफ्फार जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी खिरिया गेट वार्ड नम्बर 07 सरवाड़ को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद की है। कार्रवाई में एएसआई बदरूदीन, कांस्टेबल कजोड़ मल, दातार सिंह, राजेन्द्र व गोकुल की भूमिका सराहनीय रही है।

RELATED ARTICLES