Homeराजनीतिभाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, विधायक शत्रुघ्न गौतम...

भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले- राष्ट्र की एकता के लिए उनके आदर्शों पर चलना जरूरी

केकड़ी, 07 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य व पहले अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा सभी शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की व देश के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए डॉ. मुखर्जी के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने की परम आवश्यकता है।

डॉ. मुखर्जी के बलिदान को किया याद: वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि वे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते थे। तत्कालीन नेहरू सरकार ने दो प्रधान, दो विधान और दो निशानके तहत कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था लागू कर रखी थी। डॉ. मुखर्जी तत्कालीन नेहरू सरकार में केंद्रीय मंत्री थे, लेकिन सरकार की नीतियों व कार्यशैली से असहमत होकर उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रहित व राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखते हुए जनसंघ की स्थापना की। कार्यक्रम के दौरान आगामी 11 जुलाई को केकड़ी आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई तथा कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमजन व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचाने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES