Thursday, March 13, 2025
Homeक्राइम न्यूजरिश्तों का खून: चचेरी बहन ने सिर पर लाठी से वार कर...

रिश्तों का खून: चचेरी बहन ने सिर पर लाठी से वार कर की पूजा की हत्या, बॉयफ्रेंड से बात करने को लेकर टोकाटोकी बना हत्या का कारण, पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत सदर थाना पुलिस ने मेवदाखुर्द में तीन दिन पहले हुई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए चचेरी बहन को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आपसी मनमुटाव के चलते रोज रोज दिए जाने वाले तानों एवं मना करने के बाद भी प्रेमी से बात करने से नाराज चचेरी बहन ने सिर पर लाठी मार कर युवती को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।

क्या है मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार मेवदाखुर्द निवासी महावीर जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री प्रिया जाट व भतीजी पूजा (20) पुत्री दुर्गालाल जाट गुरुवार को सुबह खेत पर पशु चराने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य पास में ही स्थित रडिया के देवनारायण के शंकर भोलेनाथ के आयोजित सहस्त्रधारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। प्रिया लगभग ढाई बजे वापस घर आ गई। लेकिन पूजा शाम तक वापस घर नहीं लौटी। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने पूजा की तलाश शुरु की।

केकड़ी: चचेरी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती। (मुंह ढके हुए)

ज्वार के खेत में मिला शव तलाशी के दौरान पूजा का शव शांति गुर्जर के ज्वार के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम व दो डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने सुरागों के आधार पर मृतका पूजा की चचेरी बहन प्रिया से मनो​वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

एक साथ रहते है दोनों परिवार बताया जाता है कि प्रिया की मां की मृत्यु लगभग 13 वर्ष पहले हो चुकी है। तभी से वह अपने ननिहाल में रह रही थी। केकड़ी में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के चलते वह पिछले कुछ सालों से मेवदाखुर्द में ही रह रही थी। पूजा व प्रिया का परिवार एकसाथ रहता है। पुलिस के अनुसार पूजा का व्यवहार तेज होने से प्रिया व पूजा के बीच अक्सर मनमुटाव रहता था। प्रिया पढ़ाई में तेज थी, इसके चलते वह घर के कामकाज को प्राथमिकता नहीं देती थी। यही बात पूजा को नागवार गुजरती थी तथा वह अक्सर उसे ओलमा देती रहती थी।

बढ़ता जा रहा था मनमुटाव कुछ दिनों पहले प्रिया को पता चला कि पूजा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। इस बारे में कई बार मना करने के बाद भी पूजा बॉयफ्रेंड से बात करना बंद नहीं कर रही थी। इस बात पर भी दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा था। घटना वाले दिन प्रिया भैंस चराने खेत पर गई तो पूजा भी पीछे पीछे आ गई और उसे घर जाकर काम करने की बात कही। पूजा द्वारा अपमानजनक तरीके से बात करने पर प्रिया को आवेश आ गया और प्रिया ने खेत की मेड़ पर बैठी पूजा के सिर पर लकड़ी से जोरदार वार किया। जिससे वह खेत में भरे पानी में गिर गई। इसके बाद प्रिया अपने घर चली गई।

संबंधित समाचार पढ़िए…

पशु चराने गई युवती की हत्या, खेत की मेड़ पर मिला शव, जांच में जुटा पुलिस महकमा

पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य

RELATED ARTICLES