Homeशिक्षावायब्रेंट एकेडमी में 'मदर्स डे' का उल्लास: बच्चों ने गीतों व नाटकों...

वायब्रेंट एकेडमी में ‘मदर्स डे’ का उल्लास: बच्चों ने गीतों व नाटकों से जताया प्रेम, प्रतियोगिताओं में माताओं ने दिखाई प्रतिभा

केकड़ी, 09 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वायब्रेंट एकेडमी में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मातृत्व के अटूट बंधन का जश्न मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने नृत्य, गीत व नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरा माहौल भावुकता व प्रेम से भर गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवन में मां के महत्व व उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर माताओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का रहा आकर्षण: फायरलेस कुकिंग, नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं में माताओं ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रही माताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने अपने संबोधन में कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करने का एक मंच प्रदान करते है। संचालन शिक्षक केशव मेघवंशी ने किया। शिक्षिका आशा मूलचंदानी ने आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES