Homeक्राइम न्यूजकॉलोनी में घरों के बाहर खड़े वाहनों से पेट्रोल-डीजल पार, सीसीटीवी में...

कॉलोनी में घरों के बाहर खड़े वाहनों से पेट्रोल-डीजल पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

केकड़ी, 09 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित चंद्र प्रभु नगर द्वितीय कॉलोनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए पेट्रोल व डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक साथ 4-5 वाहनों से ईंधन चोरी होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब वाहन मालिक अपने वाहनों को लेकर बाहर निकलने लगे, तो उन्हें तेल कम होने का आभास हुआ। जांच करने पर कुछ वाहनों के टैंक नीचे से खुले पाए गए तो कुछ में ईंधन कम मिला। घटना का पता चलते ही कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाया है।

कॉलो​नीवासियों ने खंगाले सीसीटीवी: चोरी की भनक लगते ही कॉलोनीवासियों ने आसपास के मकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पूर्व में भी छोटी-मोटी चोरियां हुई हैं, लेकिन वाहनों से ईंधन चोरी का यह पहला मामला है। वारदात के बाद क्षेत्र में भय व असुरक्षा का माहौल है। कॉलोनीवासियों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

RELATED ARTICLES