Homeराजनीतिनीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, केकड़ी...

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, केकड़ी से सीमा चौधरी के नेतृत्व में कई महिलाएं हुई शामिल

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जयपुर में प्रदेश स्तरीय जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर जमकर नारेबाजी की व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने इस दौरान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने के नारे बुलंद किए।

केकड़ी की रही सक्रिय भागीदारी: इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में केकड़ी क्षेत्र से भी मजबूत भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव (केकड़ी) सीमा चौधरी व केकड़ी महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिया चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र की कई महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जयपुर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर केकड़ी की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई व युवाओं के हक की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES