केकड़ी, 03 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर पालिका चुनाव के लिए नामवापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही केकड़ी के सभी 40 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब 40 पार्षद पदों के लिए 99 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामवापसी के बाद अधिकांश वार्डों में मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो गई है और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

इन्होंने लिया नाम वापस: निर्वाचक पंजीयन एवं उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि नाम वापसी के दौरान वार्ड 4 में भावना शर्मा, वार्ड 5 में विनोद कुमार आचार्य, वार्ड 8 में यासीन, वार्ड 12 में मोहम्मद सलीम, आसिफ, दीपक कुमार आचार्य व हेमराज, वार्ड 17 में प्रधान सैनी, वार्ड 17 में राजेश कुमार माली, वार्ड 18 में प्रधान माली, वार्ड 21 में मोहम्मद गुलजार व लक्ष्मण सिंह, वार्ड 24 में साजिद खान, वार्ड 25 में मोहम्मद असलम, वार्ड 26 में नारायण परेवा, वार्ड 30 में मकबूल, वार्ड 30 में रजिया बानु, वार्ड 31 में सुरेश माली, वार्ड 34 में दिनेश, वार्ड 37 में आशीष कुमार जैन एवं वार्ड 39 में तरुण कुमार मैं अपना नामांकन वापस लिया है।

नाम वापसी के साथ जोर पकड़ेगा चुनाव प्रचार: नामवापसी के बाद अब प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार अभियान में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ ही 40 वार्डों में राजनीतिक समीकरण और दिलचस्प होने की संभावना है।


