Homeसामाजिकश्री श्याम प्रेमी सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, चंचल कुमार...

श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, चंचल कुमार चौकड़ीवाल पुनः बने अध्यक्ष

केकड़ी, 13 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित बालाजी मंदिर पर श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चंचल कुमार चौकड़ीवाल को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए संजय मूंदड़ा ने चंचल कुमार चौकड़ीवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की। इसी प्रकार सचिव पद पर रामकिशोर बियाणी व कोषाध्यक्ष पद पर आशीष बियाणी को सर्वसम्मति से चुना गया। सचिव पद के लिए विशाल जांगिड़ व कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल गोयल ने प्रस्ताव रखा था, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

केकड़ी: श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते सदस्य।

कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी: नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मयंक न्याति व प्रशांत सोनी को मनोनीत किया गया। सहसचिव पद पर मोहित मोदी व सह कोषाध्यक्ष पद पर शैलेश झंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए मंदिर व्यवस्था प्रमुख के पद पर जीतू लक्षकार व गौतम जेतवाल, ज्योत व्यवस्था प्रमुख के पद पर पुरुषोत्तम चास्टा व पारस जैन तथा श्रृंगार प्रमुख के लिए पुष्पेंद्र सैनी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

आय-व्यय का रखा ब्यौरा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा: इससे पूर्व बैठक के शुरुआती चरण में पूर्व में हुए सभी कार्यक्रमों व भविष्य में होने वाले आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्व कोषाध्यक्ष ने गत कार्यक्रमों से संबंधित आय-व्यय व हिसाब-किताब के ब्यौरे पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात आगामी योजनाओं व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर संक्षिप्त चर्चा की गई, जिसके साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES