केकड़ी, 17 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय जिला चिकित्सालय के डॉ. रामावतार साहू व गर्ग हियरिंग सेंटर अजमेर के तत्वावधान में अजमेर रोड कल्याण कॉलोनी में नि:शुल्क श्रवण जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 125 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार संबंधी जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी डॉ. रामावतार साहू ने बताया कि शिविर में नाक, कान व गला रोग से संबंधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को डिजिटल व न दिखाई देने वाली सीआईसी मशीनों की जानकारी देने के साथ एक्सचेंज ऑफर, ईएमआई सुविधा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली मशीनें तथा रिचार्जेबल कान की मशीनों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

अन्य बीमारियों की भी हुई जांच: डॉ. साहू ने बताया कि शिविर में कान व गला संबंधी अन्य बीमारियों की भी गंभीरता से जांच कर उचित परामर्श दिया गया। वहीं गर्ग हियरिंग सेंटर अजमेर की टीम द्वारा पुरानी श्रवण मशीनों व अन्य उपकरणों की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया गया, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। शिविर के दौरान छाया, पेयजल व बैठने सहित बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। मरीजों ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार के निःशुल्क नाक-कान-गला जांच शिविर में विशेषज्ञों द्वारा जांच व परामर्श दिया जाना एक सराहनीय पहल है।


