Homeक्राइम न्यूजदस हजार का इनामी व थाने का टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल...

दस हजार का इनामी व थाने का टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल से एनडीपीएस एक्ट में चल रहा था फरार

केकड़ी, 15 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले ढाई साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी व थाने के टॉप-10 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गत 9 जनवरी 2024 को सराना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच भिनाय थानाधिकारी को सौंपी गई थी। प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो सामने आया कि ल्हास थाना घाटोली जिला झालावाड़ निवासी रवि कुमार कारपेन्टर उर्फ रवि जांगिड़ (30) पुत्र ने उन्हें मादक पदार्थ (तस्करी के लिए) उपलब्ध करवाया था।

पहचान छिपाकर दे रहा था चकमा: इसके बाद से आरोपी लगातार अपनी पहचान छुपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था तथा धारा 173(8) सीआरपीसी में वांछित चल रहा था। भिनाय थाना पुलिस की टीम ने निरंतर प्रयास व सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, हैड कांस्टेबल सुभाष मुण्डेल, मनमोहन व सुभाष पहाड़िया ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES