Homeचिकित्सानौतपा में लू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा वितरण अभियान सम्पन्न,...

नौतपा में लू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा वितरण अभियान सम्पन्न, 1000 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित

केकड़ी, 02 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नौतपा के दौरान आमजन को लू एवं गर्मी जनित रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी द्वारा संचालित नौ दिवसीय विशेष नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण व जन-जागरूकता अभियान मंगलवार को सम्पन्न हो गया। महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में यह अभियान 25 मई 2026 से शुरू किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह एवं शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने बताया कि इस नौ दिवसीय शिविर में लगभग 1000 से अधिक नागरिकों को नि:शुल्क दवाएं दी गई। अभियान के दौरान आमजन को लू के लक्षणों, उससे बचाव व उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जागरूकता व समय पर सही कदम उठाकर लू जैसी गंभीर समस्याओं से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है।

टीम भावना से मिली अभियान को सफलता: इस अभियान में महाविद्यालय के समस्त चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने अभियान के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता व निःशुल्क चिकित्सा कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

RELATED ARTICLES