Homeशासन प्रशासनजनगणना 2027: मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित, बंद मकानों को...

जनगणना 2027: मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित, बंद मकानों को लेकर दिए निर्देश

केकड़ी, 05 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इस कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा के लिए शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी के कक्ष में सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी रामगोपाल डांगा ने उपस्थित सुपरवाइजरों को मकानों के सूचीकरण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने व डाटा फीडिंग की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किए।

बंद मकानों की समस्या का सुबह-शाम विजिट कर होगा समाधान: समीक्षा के दौरान सुपरवाइजरों ने फील्ड में प्रगणकों के सामने आ रही व्यवहारिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई मकानों के बंद पाए जाने के कारण जनगणना कार्य को पूरा करने में बाधा आ रही है। इस पर अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मकानों पर ताले लगे मिले हैं, वहां प्रगणक सुबह या शाम के समय जाकर संपर्क करें। उन्होंने बंद पड़े मकानों का जनगणना कार्य अतिशीघ्र व प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक में ये रहे उपस्थित: बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे, जिनमें जनगणना लिपिक शशिकांत दाधीच, विनोद जैन, हरिनारायण बीदा, परिचय पाण्डे, हंसराज मीणा, सांवरा गुर्जर, सुरेश कुमार चौधरी, शंकर लाल रेगर, देवेन्द्र कुमार धांधोलिया, नंदकिशोर गुर्जर, हेमंत कुमार भगत, अब्दुल लतीफ व विष्णु कुमार सैनी शामिल थे। अधिकारियों ने सभी को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES