Homeशासन प्रशासनग्रामीण सेवा शिविर में सीधे लाभांवित हुए सैंकड़ों परिवार, उठाया राज्य सरकार...

ग्रामीण सेवा शिविर में सीधे लाभांवित हुए सैंकड़ों परिवार, उठाया राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

केकड़ी, 27 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ग्राम पंचायत गुलगांव में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड शिविर सह प्रभारी अर्पिता चौधरी, सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, प्रशासक नीरज चौधरी, ऑफिस कानूनगो शांतिलाल गर्ग, वरिष्ठ सहायक सुदेश पाराशर, ग्राम विकास अधिकारी देवी सिंह राठौड़, कनिष्ठ सहायक दुर्गा लाल व गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान करना व उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करना है। शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान: शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आमजन को अपने-अपने विभागों की योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में 5 पट्टों का वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृत, राजस्व खातों का शुद्धिकरण के 7 मामले, आपसी सहमति व बंटवारे के 4 प्रकरण, नामांतरण के 11 प्रकरण व सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राजीविका द्वारा 2 महिला स्वयं सहायता समूहों को 7 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाभार्थी को तृतीय व 1 लाभार्थी को द्वितीय किस्त का स्थानांतरण किया गया। इसके साथ ही 4 पेंशन सत्यापन, 2 दिव्यांग उपकरण आवेदन व 19 जन आधार संशोधन किए गए।

ये कार्य भी हुए: कृषि विभाग द्वारा 35 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए व मंगला पशु बीमा पॉलिसी के तहत 38 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत 5 नए पंजीकरण किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 125 रोगियों को चिकित्सा व परामर्श दिया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 52 व यूनानी चिकित्सा द्वारा 40 रोगियों को परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना के तहत 2 लाभार्थियों के खाते खोले गए, विद्युत विभाग द्वारा 1 लाइट कनेक्शन का आवेदन लिया गया व परिवहन विभाग द्वारा 2 लाभार्थियों के स्मार्ट कार्ड पंजीकृत किए गए। इसके साथ ही 10 जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।

RELATED ARTICLES