केकड़ी, 30 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खटीक समाज कर्मचारी-अधिकारी समिति की बैठक रविवार को राजपुरा रोड स्थित सुंदरम गार्डन में समिति के संरक्षक भंवर लाल जगरवाल एवं अध्यक्ष कैलाश चावला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खटीक समाज कर्मचारी-अधिकारी समिति की बैठक आयोजित करने के लिए कालूराम जी सामरिया द्वारा अपना सुंदरम गार्डन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सभी गांवों में खटीक समाज के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए समिति की सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य किया गया। सदस्यता के लिए 1100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी 4 अक्टूबर 2026 रविवार को बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद: बैठक का संचालन कालू राम सामरिया ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद बागड़ी, सीता राम तंवर, प्रहलाद सामरिया, हुकम चंद परेवा, भागचंद खींची, नेमीचंद सामरिया, बंसी लाल दायमा, शंकर लाल सोलंकी, रोडू मल सोलंकी, रामप्रसाद चंदेल, सुरेंद्र सामरिया, दिनेश पंवार, कालू राम चंदेल, समर्थ सामरिया, मुकेश चंदेल, सीताराम बडगूजर, राजेंद्र पंवार, रामस्वरूप चंदेल, गोपाल चावला, कालू राम सोयल, रामरतन पंवार, अशोक तंवर, मदनमोहन परेवा, संपत बागड़ी, कैलाश बागड़ी, घीसा लाल बागड़ी, प्रेम चंद नावरीया एवं हरलाल बागड़ी मौजूद रहे।


