केकड़ी, 07 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राज्य सरकार के ‘हरियाळो राजस्थान‘ व ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में शुक्रवार को पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूथ क्लब व इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसर में छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित: एसीबीओ बहादुर सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांड्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संवेदनशीलता बढ़ाना है। इस दौरान व्याख्याता देवेन्द्र कुमार धांधोलिया, संजय सैनी, सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, जुगल किशोर झांकल, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी, रमेश नामा व शंकर लाल रेगर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नायकी: हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य मनीष शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक राजेश उपाध्याय, सुशीला, अंजना जैन, प्रियंका शर्मा, शकुन्तला व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।


