Homeसामाजिकभारत विकास परिषद की नवीन शाखा 'महाराणा प्रताप' का दायित्व ग्रहण समारोह...

भारत विकास परिषद की नवीन शाखा ‘महाराणा प्रताप’ का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, वक्ता बोले-संगठन विस्तार से समाज सेवा को मिलेगी नई गति

केकड़ी, 06 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद केकड़ी की पालक शाखा के संरक्षण में संगठन विस्तार अभियान के तहत नवगठित महाराणा प्रताप शाखाका दायित्व ग्रहण समारोह अजमेर-जयपुर रोड बाईपास स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित शाखा के पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण करते हुए परिषद के सेवा, संस्कार, समर्पण व संगठन विस्तार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।शाखा के वरिष्ठ सदस्य रामनरेश विजय ने बताया कि समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरमके गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ व प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी ने मुख्य अतिथि व मार्गदर्शक के रूप में शिरकत की।

कार्यशैली पर डाला प्रकाश: अतिथियों ने संगठन की कार्यशैली, सेवा परियोजनाओं व सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाला परिवार है, जो समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। नई शाखा के गठन से परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। समारोह में पालक शाखा के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन व कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित शाखा का स्वागत किया। नवीन महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विकास जैन, सचिव जगदीश प्रसाद पारीक व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने दायित्व ग्रहण करते हुए समाजहित में सेवा, स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम नियमित आयोजित करने का विश्वास दिलाया। इसके साथ ही महिला संयोजिका के रूप में सुधा तोषनीवाल व प्राची जैन ने दायित्व ग्रहण किया।

केकड़ी: दायित्व ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि।

ये रहे मौजूद: समारोह में महेश मंत्री, भगवान माहेश्वरी, यशवंत बेली, महावीर प्रसाद पारीक, अनिल राठी, श्याम माहेश्वरी, उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, चंचल कुमार चौकड़ीवाल, राजेंद्र जैन, सत्यनारायण न्याति, विश्व हिंदू परिषद के चंद्र प्रकाश विजय, राम अवतार चौधरी उपस्थित रहे। वहीं नवीन कार्यकारिणी में धर्मराज चौधरी, रामनरेश विजय (सेनापति जी), घनश्याम सुभानी, हिमांशु फतेहपुरिया, दीपक जैन, ओमप्रकाश नायक, डॉ. जे. एल. मेघवाल, राकेश सोनी, रवि कारिहा, रोमिल जैन, रवि मुनिया व अशोक लाहौर ने सदस्य के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रभारी अधिकारी सर्वेश विजय ने किया। मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने बताया कि समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES