Thursday, October 8, 2026
Home शासन प्रशासन निरीक्षण के दौरान राशन वितरण में मिली गड़बड़ी, दो दुकानदारों के प्राधिकार...

निरीक्षण के दौरान राशन वितरण में मिली गड़बड़ी, दो दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलंबित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 01 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने के दौरान अनियमितताएं मिलने पर रसद विभाग ने दो दुकानदारों के प्राधिकार पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की है। जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि प्रवर्तन स्टाफ के जांच दल ने गत 29 अप्रेल को देवरिया तहसील सरवाड़ में भोमराज जाट एवं मनोहरपुरा तहसील सरवाड़ में रामधन जाट की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण नहीं करने एवं दुकान में गेहूं का स्टॉक नहीं मिलने की गंभीर अनियमितताएं प्राप्त हुई थी।

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए किया अस्थाई अटेचमेंट देव ने बताया कि उपरोक्त अनियमितताएं राशन खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ वितरण का विनियमन आदेश 1976 के प्रावधानों का स्पष्टतया उल्लंघन है। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दोनों दुकानदारों के प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलंबित किए गए है। इसी के साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए के लिए भोमराज जाट देवपुरा की उचित मूल्य की दुकान का अस्थाई अटेचमेंट ग्राम सेवा सहकारी समिति बोराड़ा एवं रामधन जाट मनोहरपुरा की उचित मूल्य की दुकान का अस्थाई अटेचमेंट ग्राम सेवा सहकारी समिति कचोलिया के अन्तर्गत किया गया है।