Homeशिक्षाकृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, साक्षरता क्लब की नई कार्यकारिणी...

कृषि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, साक्षरता क्लब की नई कार्यकारिणी गठित

केकड़ी, 07 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व व उनकी भागीदारी को लेकर जागरूक किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने कहा कि भारत के स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने मत का सही व विवेकपूर्ण प्रयोग कर योग्य व कुशल प्रतिनिधि का चुनाव करें। 

स्वीप कार्यक्रम की दी जानकारी: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सहायक आचार्य डॉ. आनन्द पाराशर ने निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जाने वाले स्वीप(SVEEP) कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा मतदान का अधिकार प्राप्त है, जिसका उपयोग देश के विकास के लिए अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

केकड़ी: राजकीय कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।

गोविन्द टेलर बने मतदाता साक्षरता क्लब के अध्यक्ष: इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए मतदाता साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में गोविन्द टेलर को अध्यक्ष तथा परमेश्वर कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. सुमन धायल, डॉ. बालकिशन चौधरी, कार्यालय कार्मिक विष्णु परसोया, यशोधन कुमावत, बलराम सेन, विनोद साहू सहित अजयसिंह, आयुष, अनिरुद्ध, अनुराग, विशाल, गणेश, कालूराम, विकास, दीक्षा, किरण, अंशु, शिवानी व निशा आदि छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES