केकड़ी, 12 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में रविवार को श्री क्षत्रिय युवक संघ के संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ‘क्षात्र धर्म और भारतीय संविधान’ विषय पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तन सिंह के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना से हुई। फाउंडेशन के देशराज सिंह लिसाड़िया ने संविधान की प्रस्तावना के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संपूर्ण प्रभुत्व संपन्नता, समाजवाद, पंथ निरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य जैसे मूल सिद्धांतों की विस्तृत व्याख्या की।

प्रस्तावना पर डाला प्रकाश उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सकारात्मक सामाजिक भाव वाले युवाओं को समाज कार्य से जोड़ना है। संगठन नियमित रूप से बैठक, सभा, कार्यशाला और गोष्ठियों का आयोजन करता है। प्रस्तुत किए वार्षिक प्रतिवेदन आदित्य सिंह खरवड़ ने पिछले वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी वर्ष की कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। वक्ताओं ने क्षत्रिय युवक संघ के नियमों के पालन और तन सिंह के साहित्य के अध्ययन पर विशेष जोर दिया। जिससे संस्कारित समाज और राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पृथ्वी सिंह, महेंद्र सिंह ढोस, बहादुर सिंह, दशरथ सिंह भराई, चंद्रवीर सिंह चौसला, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, भरत सिंह सापण्दा, ललित सिंह खरवड़, शक्ति सिंह हरपुरा, देवेंद्र सिंह हरपुरा, भूपेंद्र सिंह सापुण्दा, विक्रम सिंह नयावास, विजय सिंह तोमर, यज्ञनारायण सिंह चौसला, सूर्यप्रताप सिंह राणावत, सम्पत सिंह सोल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
