Homeधर्म एवं संस्कृतिमहावीर जन्मोत्सव: 'भोगी से योगी' नाटिका ने बिखेरी वैराग्य की छटा, बच्चों...

महावीर जन्मोत्सव: ‘भोगी से योगी’ नाटिका ने बिखेरी वैराग्य की छटा, बच्चों ने बताया देव दर्शन का महत्व

केकड़ी, 01 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगंबर जैन समाज नेमिनाथ मंदिर बोहरा कॉलोनी के तत्वावधान में जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि उत्सव के अंतर्गत ऋषभदेव जिनालय में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “भोगी से योगी” नाटिका रही, जिसमें एक राजकुमार के वैराग्य धारण करने के प्रसंग को जीवंत रूप में दर्शाया गया। आयोजन के दौरान भगवान महावीर को पालना झुलाने की रस्म श्रद्धापूर्वक निभाई गई। इस अवसर पर वर्धमान जैन व दीपा सावर वालों को भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

केकड़ी: महावीर जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे व महिलाएं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन: सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत श्री शांतिनाथ बहू मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलकारी मंगलाचरण से हुई। मीडिया प्रभारी आयुषी सिंघल ने बताया कि नेमीनाथ मंदिर के पंडित निकेत शास्त्री के मार्गदर्शन में पाठशाला के बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से देव दर्शन की महिमा का संदेश दिया। संचालन चंद्रकला जैन, विद्या जैन व मीनाक्षी जैन ने किया। मंच सज्जा व अन्य व्यवस्थाओं में विनोद जैन हिंगोनिया, उत्सव जैन, अलका दारा व टम्मू जैन बावड़ी का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES