Homeक्राइम न्यूजगोवंश तस्करी का मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से...

गोवंश तस्करी का मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से दबोचा गया 5 हजार का इनामी

केकड़ी, 16 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ व गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी फारुख को मध्य प्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2023 को पुलिस टीम ने ज्योतिबा फुले सर्किल के पास लावारिस हालत में खड़ी एक पिकअप से 10 गोवंश बरामद किए थे। तस्करों ने इन गोवंशों को क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भर रखा था और पुलिस के आने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में राजस्थान गोवंशीय पशु नियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण संख्या 404/2023 दर्ज किया गया था।

विशेष टीम को मिली सफलता: पुलिस अधीक्षक हर्षवधन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी फारुख (32) पुत्र हनीफ निवासी बोतलगंज (मंदसौर, म.प्र.) शातिर प्रवृत्ति का तस्कर है और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट व कठिन परिश्रम के बाद आरोपी को उसके गांव मंदसौर से धर दबोचा। इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार के साथ एएसआई श्योजी लाल, कांस्टेबल धनराज व विवेक की सराहनीय भूमिका रही।  

RELATED ARTICLES