Homeसमाजमंदिरों की सुरक्षा व समाज के हितों के लिए एकजुट हुआ वैष्णव...

मंदिरों की सुरक्षा व समाज के हितों के लिए एकजुट हुआ वैष्णव समाज, ज्ञापन सौंपकर की विभिन्न मांगों पर शीघ्र निर्णय की अपील

केकड़ी, 16 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रांतीय वैष्णव समाज समिति जयपुर के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत वैष्णव समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हुंकार भरी। केकड़ी में पुजारी वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम व अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भंडारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में समाज ने मुख्य रूप से मंदिर डोली भूमि पर पुजारियों को खातेदारी अधिकार देने की मांग उठाई है। इसके साथ ही मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने, सरकार द्वारा दिए जाने वाले समस्त लाभ, परिलाभ एवं फसल खराबे का मुआवजा सीधे पुजारियों को दिलाने पर जोर दिया गया।

केकड़ी: अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भंडारी को ज्ञापन सौंपते वैष्णव समाज के लोग।

लंबे समय से लंबित हैं मांगें: समाज की एक प्रमुख मांग यह भी रही कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)की सूची में वैष्णवशब्द को जोड़ा जाए ताकि समाज के युवाओं को उचित लाभ मिल सके। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। अब पूरे राजस्थान के जिला व तहसील मुख्यालयों पर एकजुट होकर सरकार तक आवाज पहुंचाई जा रही है। समाज के सदस्यों ने चेतावनी भरे लहजे में सरकार से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर पुजारी वैष्णव समाज के सीताराम वैष्णव, रामस्वरूप चोसला, परमेश्वर अरनिया, प्रहलाद पारीक (पारा), किशन गोपाल कादेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, बजरंग दास बड़ला, शांतिलाल सलारी, रामजीलाल, दिनेश वैष्णव, जुगल वैष्णव, सुनील वैष्णव, तेजमल, कमलेश, द्वारिका वैष्णव, दुर्गेश वैष्णव, गोविंद, गणेश वैष्णव एवं परमेश्वर टीलावत (केकड़ी) सहित समाज के अनेक गणमान्य व जागरूक बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES