केकड़ी, 14 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान) विद्यालय शिक्षा खंड के तत्वाधान में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोहरा उत्सव मनाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के इस भव्य आयोजन में शिक्षकों के योगदान को नमन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने शिक्षकों को ‘समाज का दर्पण‘ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की प्रत्येक समस्या के निराकरण में वे सदैव सहयोग करेंगे।

संगठन व सामाजिक समरसता पर चर्चा: मुख्य वक्ता व प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता में संगठन की भूमिका विस्तार से समझाई। वहीं पर्यवेक्षक व प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन किस प्रकार शिक्षकों की समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखकर उनका निदान करवा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह राव ने की, जिन्होंने स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान व खंड मंत्री संजय वैष्णव भी मंचासीन रहे।

27 शिक्षकों का हुआ सम्मान: समारोह के दौरान 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले 27 वरिष्ठ शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, गोपी किशन वैष्णव, गीता कुमावत, शीलू राजावत, सिद्धेश्वरी पारीक, राजेश कुमार उपाध्याय, रामेश्वर प्रसाद, प्रहलाद खटीक, लक्ष्मी देवड़ा, रेखा तंबोलिया, धर्मेष्टा पारीक, निर्मला शर्मा, वीरेंद्र कुमार मित्तल, राम सिंह बड़वा, बैजनाथ गुर्जर, श्योजी राम गुर्जर, संपत लाल, नंदकिशोर जोशी, राजेंद्र सिंह, मदन लाल ढोली, अशोक कुमार जेतवाल, जगदीश प्रसाद खाती, रामनारायण लोहार, रामेश्वर लाल कीर, भंवर लाल धाकड़, भेरूलाल रेगर व दिनेश आचार्य शामिल रहे। सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, बैग, शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नई दिल्ली के पूर्व कोषाध्यक्ष बजरंग प्रसाद मजेजी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नरूका, सीबीईओ गोपी लाल कीर, प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर, विभाग संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़, दुर्गा लाल धाकड़, सुभाष चंद्र भाल, महेश शर्मा, सोनू कुमावत, मंजू जीनगर, शांति सवर्णकार, महावीर मेघवंशी, कैलाशचंद जैन, रामबाबू स्वर्णकार, ईद मोहम्मद, राजेंद्र सूजेड़िया, भागचंद लखारा, मदन मोहन परेवा, पृथ्वीराज सिंह गोड, हरि नारायण बिदा, नवल किशोर जांगिड़, हीरा लाल मीणा, बृज किशोर वैष्णव व श्यामलाल पचौरी सहित कई शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।


