Homeराजनीतिविधायक शत्रुघ्न गौतम का सपना साकार: मुख्यमंत्री शनिवार को देंगे 877.96 करोड़...

विधायक शत्रुघ्न गौतम का सपना साकार: मुख्यमंत्री शनिवार को देंगे 877.96 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 808.50 करोड़ के शिलान्यास व 69.46 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण

केकड़ी, 10 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र को कुल 877.96 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात देंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग व आर.एस.आर.डी.सी. द्वारा तैयार की गई अंतिम सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री 808.50 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न नए कार्यों का शिलान्यास करेंगे व 69.46 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

इन महत्वपूर्ण कार्यों का होगा शिलान्यास (लागत 808.50 करोड़ रुपए): मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम सड़कों व विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी।

फोरलेन प्रोजेक्ट: नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क (एस.एच. 26) के फेज-1 के तहत दो लेन से चार लेन उन्नयन व निर्माण कार्य (लागत 57,528 लाख रुपए)। 

मुख्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण: सिंगावल-गोपालपुरा-भिनाय-टांटोटी रोड डबरेला एमडीआर सड़क सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण (लागत 5700 लाख रुपए)। 

केरोट-जेतपुरा-चावण्डिया-पाडलिया-नागोला-बडला-रघुनाथगढ-रामालिया-टांटोटी-केबानिया-भटियानी एसएच 16 मार्ग का चौड़ाईकरण (लागत 5000 लाख रुपए)। 

हरपुरा-कुमारिया-हिंगोनिया-लल्लाई-भांटोलाव-सरवाड़ मार्ग का विकास कार्य (लागत 4000 लाख रुपए)। 

जडाना-खाण्डरा-सांतोलाव-केरियाखुर्द-नागोला रोड एमडीआर का सुदृढ़ीकरण (लागत 2500 लाख रुपए)। 

दतोब-भादू का खेड़ा-कुहाड़ा-कनोज-लसाड़िया-एकलसिंहा-केकड़ी सड़क निर्माण (लागत 2200 लाख रुपए)। 

एस एच 12 (धुवालिया)-एकलसिंहा-मेवदाकलां-रूपनिवास-सलारी-तसवारिया-मोलकिया-कालेडा-कृष्ण गोपाल-फारकिया-भंराई-प्रान्हेडा-सांपला मार्ग का सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण (लागत 2200 लाख रुपए)। 

अन्य विकास कार्य: नगरपालिका केकड़ी के विभिन्न वार्डों में 12.92 किमी लंबाई की सी.सी. सड़कों का निर्माण (लागत 1568.14 लाख रुपए)। 

डीएमएफटी योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य (लागत 1186.47 लाख रुपए)। 

बजट घोषणा 2025-26 के तहत मिसिंग लिंक/नोन पेचेबल योजना में 22.55 किमी लंबाई की विभिन्न सड़कों का निर्माण (लागत 767.50 लाख रुपए)। 

ग्राम जूनिया व ग्राम घटियाली में कुल 2 किमी लंबाई के अटल प्रगतिपथ का निर्माण कार्य (लागत 400 लाख रुपए)।

इन पूर्ण हो चुके कार्यों का होगा लोकार्पण (लागत 69.46 करोड़ रुपए): क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए बनकर तैयार हो चुके निम्नलिखित भवनों व सड़कों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

आयुर्वेद कॉलेज भवन: 2200 लाख रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेद, योग प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय भवन, जो अब पूरी तरह उपयोग योग्य है। 

सड़क उन्नयन व मरम्मत: केकड़ी-सरवाड़-नसीराबाद-सावर-देवली सड़क के तहत कादेड़ा लिंक रोड एवं सरवाड़ सिटी पोर्सन का उन्नयन कार्य (लागत 1500 लाख रुपए)। 

स्थाई मरम्मत योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2024-25 व 2025-26 में निर्मित कुल 20 पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य (लागत 1713.50 लाख रुपए)। 

केकड़ी-रामथला-नेगडिया-देवली सड़क का उन्नयन कार्य (लागत 1000 लाख रुपए)। 

बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत ग्राम कादेड़ा व ग्राम बघेरा में अटल प्रगतिपथ निर्माण कार्य (लागत 390 लाख रुपए)। 

बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत ही मिसिंग लिंक/नोन पेचेबल योजना में विधानसभा क्षेत्र की 3 अन्य सड़कों का निर्माण कार्य (लागत 142.50 लाख रुपए)। 

क्षेत्र की होगी अभूतपूर्व प्रगति: सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड केकड़ी के अधिशाषी अभियंता भीम सिंह मीना व आर.एस.आर.डी.सी. यूनिट केकड़ी के परियोजना निदेशक ऋषिकेश मीना ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़ी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा व चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति होगी।

RELATED ARTICLES