Homeराजनीतिजन्मदिन पर मिले अपार स्नेह पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जताया आभार,...

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जताया आभार, बोले— “जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत”

केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह, शुभकामनाओं व आशीर्वाद के लिए केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार जताया है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने लिखा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले देवतुल्य नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठजनों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं व सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भेजने वाले सभी आत्मीयजनों का वे कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने लिखा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, अटूट विश्वास व आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और जनसेवा की मुख्य प्रेरणा है।

सेवा और जनकल्याण का पर्व बना जन्मदिन: उन्होंने लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, ताकि हम सब मिलकर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, समृद्धि व जन-जन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें। विधायक ने विशेष रूप से उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिनंदन किया, जिन्होंने उनके आग्रह का मान रखते हुए जन्मदिन पर माला, साफा और उपहार देने के बजाय समाजहित के कार्य किए। उन्होंने कहा कि समर्थकों द्वारा की गई गौसेवा, दान-पुण्य, पौधारोपण, अंगदान जागरूकता और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों ने इस अवसर को केवल एक व्यक्तिगत उत्सव न बनाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रेरणादायी पर्व बना दिया।

RELATED ARTICLES