केकड़ी, 27 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी कपड़ा व्यापार संघ की बैठक गोशाला सत्संग भवन के हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूरण कुमार कारिहा ने की। इस दौरान संघ की गतिविधियों, व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष मनोज लोढ़ा ने संघ के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा: वहीं सचिव सुरेश मांगधना ने सदस्यता अभियान, वार्षिक शुल्क, प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अवकाश, वार्षिक टूर के आयोजन सहित विभिन्न विषयों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। इन मुद्दों पर सदस्यों ने व्यापक विचार-विमर्श किया तथा सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। इसके बाद सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नीरज लोढ़ा को अध्यक्ष, राहुल कारिहा को सचिव, रामरतन सोमानी को उपाध्यक्ष तथा मनोज लोढ़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

ये बने पदाधिकारी: पूरण कुमार कारिहा, रमेश गोयल, सुरेश मांगधना, ओमप्रकाश बांगड़ एवं खेमचंद ताथेड़ को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश कुमार राठी, सुरेन्द्र कारिहा, मुकेश लोढ़ा, सागर रंगवानी, मनीष लोढ़ा, ठाकुर दास मूलचंदानी, धनराज मेहरचंदानी, इन्दरमल टोंग्या, योगेश ताथेड़, दिनेश मांगधणा, नरेन्द्र लोढ़ा, अशोक मूलचंदानी, भंवरलाल खाती, जम्बू कुमार जैन, हेमराज चौधरी, अभिषेक जैन, शीतल लोढ़ा, महेन्द्र चौधरी एवं पदम ताथेड़ को शामिल किया गया।

व्यापारिक हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता: नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज लोढ़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की प्रतिबद्धता भी जताई। बैठक में कपड़ा व्यापार संघ के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।







