Homeबिजनेसमोबाइल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित: सुरेश को अध्यक्ष एवं रमेश व...

मोबाइल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित: सुरेश को अध्यक्ष एवं रमेश व गौरव को मिली उपाध्यक्ष की कमान

केकड़ी, 28 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ाधीश बालाजी मंदिर प्रांगण में रविवार को मोबाइल एसोसिएशन की चौथी सालाना जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार व सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुरेश सहवानी को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई टीम के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में रमेश जेतवाल व गौरव हेड़ा को उपाध्यक्ष, राजकुमार आछेरा को कोषाध्यक्ष तथा दीपक जैन को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनौतियों के बारे में की चर्चा: बैठक के दौरान व्यापारिक हितों, मोबाइल व्यवसाय में आ रही चुनौतियों व आपसी समन्वय को मजबूत करने जैसे विभिन्न विषयों पर भी गंभीर चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के अनेक प्रमुख मोबाइल व्यवसायी व संगठन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES