Homeसमाजरैगर समाज सुधारक महासमिति की नई कार्यकारिणी गठित, गोपाल लाल बने मुख्य...

रैगर समाज सुधारक महासमिति की नई कार्यकारिणी गठित, गोपाल लाल बने मुख्य संरक्षक

केकड़ी, 04 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री रैगर समाज सुधारक महासमिति गोकर्णेश्वर बीसलपुर (महासभा) जिला टोंक के जिला अध्यक्ष हरी राम परसोया ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नासिरदा हाल केकड़ी निवासी गोपाल लाल वर्मा को मुख्य संरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। परसोया ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य समाज को संगठित करना, कुरीतियों का उन्मूलन, पीड़ितों की मदद, युवाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाना व समाज में शैक्षणिक व राजनीतिक चेतना पैदा करना है। इस नियुक्ति पर केकड़ी समाज अध्यक्ष पारस मल कांसोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल दुर्गा लाल रैगर, जिला अध्यक्ष राम स्वरूप सलावंडिया सहित अन्य पदाधिकारियों व समाजजनों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES