Homeसमाजसमाज उत्थान के संकल्प के साथ नवयुवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह...

समाज उत्थान के संकल्प के साथ नवयुवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, कैलाश ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मंडल की आम सभा व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मालियान संस्था भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान शंकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी को पद व समाज सेवा की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कैलाश माली, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश भभिवाल व हैप्पी माली, सचिव चिरंजी लाल (मोनू) अलुदिया, कोषाध्यक्ष भागचन्द तुरकलिया व व्यवस्थापक कन्हैया लाल भभिवाल शामिल हैं। प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकारिणी के 31 सदस्यों को भी समाज हित व संगठन के विकास के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

ये रहे अतिथि: कार्यक्रम में रामनारायण झाड़ोलिया, घीसालाल गढ़वाल, रामलाल कटारिया व घनश्याम करोड़ीवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों व वक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी तथा युवाओं को एकजुट होकर समाज हित, शिक्षा के प्रसार व सामाजिक उत्थान के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा ही समाज की मुख्य शक्ति हैं। उन्होंने नई टीम को निष्ठा व लगन के साथ संगठन का विस्तार करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज के विकास व जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल संरक्षक गीलूराम करोड़ीवाल ने किया।

केकड़ी: श्री क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार सौंपते समाजबंधु।

समाज बंधुओं की सहभागिता: इस मौके पर निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा, अध्यापक बिरदीचंद खुवाल, व्याख्याता हरिनारायण बिदा, यशराज बिदा, राजेंद्र (केसरी पब्लिक स्कूल), शुभम करोड़ीवाल, उदयलाल, धर्मराज, विनोद सुईवाल, राजू बबेरवाल, विष्णु, ओम करोड़ीवाल, बिरजू बिदा, राजू सुवाल, हेमराज आरेडिया, बिरदीचंद बागवाल, रमेश झाड़ोलिया, रामदेव पारोता, भंवर अजमेरा, रामअवतार, ओमप्रकाश अजमेरा, प्रधान, राकेश, नन्दकिशोर चौहान, मुकेश अजमेरा, मनोज, अशोक, मनीष भभिवाल, आसाराम, रमेश, रामअवतार, लालाराम, लालचंद, विष्णु, ओम, मनोज, राजकुमार, मुकेश, कन्हैया, रामनिवास, धनराज व कालू करोड़ीवाल सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES